स्थापना दिवस पर जगमगायेगा भाजपा कार्यालय
आयोजित होंगी विशेष गतिविधियां, 7 से 13 तक मनेगा स्वच्छता पखवाड़ा
बांधवभूमि न्यूज
मध्यप्रदेश
उमरिया
भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस आगामी 6 अप्रेल को धूमधाम से मनाया जायेगा। उक्ताशय की जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने बताया कि इस मौके पर कार्यालय को रंगोली आदि सजाया जायेगा। सांथ ही कार्यकर्ताओं की गरिमामई उपस्थिति मे ध्वजारोहण होगा। उन्होने बताया कि इस दिन कार्यकर्ता अपने-अपने घरों मे भी ध्वज फहराएंगे। स्थापना दिवस पर प्रदर्शनी लगाई जायेगी, जिसमे पार्टी के सभी पूर्व अध्यक्षों की तस्वीर के सांथ महत्वपूर्ण घटनाओं का प्रदर्शन होगा। श्री अग्रवाल ने बताया कि 6 एवं 7 अप्रैल को बूथ स्तर पर प्राथमिक सदस्यों को एकत्रित कर भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्रों पर श्रद्धांजली अर्पित कर संक्षिप्त संबोधन उपरांत रैली निकाली जायेगी। जबकि 8 व 9 अप्रैल को दोनों विधानसभा क्षेत्रों मे सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित किया जायेगा। 7 से 13 अप्रैल के बीच मंदिर, स्कूल या अस्पताल परिसर मे स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जायेगा। इस दौरान कार्यकर्ता शासन की योजनाओं के लाभार्थियों से मिलेंगे। संध्या के समय ग्रामीणों के बीच चौपाल लगा कर उनकी समस्याओं को जानने का प्रयास किया जायेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि ग्रीष्म ऋ तु मे जल संकट प्रमुख विषय है, अत: पार्टीजनो द्वारा जलस्रोतों मे श्रमदान कर उनकी सफाई की जायेगी।

