याद किये गये संविधान निर्माता

याद किये गये संविधान निर्माता

जिले भर मे मनाई गई डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती, दी विनम्र श्रद्धांजली

बांधवभूमि न्यूज

मध्यप्रदेश

उमरिया
देश के महान नेता एवं संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती कल जिले भर मे धूमधाम से मनाई गई। जिसमे राजनैतिक दलों, सामाजिक संगठनो तथा नागरिकों ने बाबा साहब को विनम्र श्रद्धांजली अर्पित की तथा उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया। इस मौके पर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित हुए और रैलियां निकाली गई।

खतरे मे बाबा का संविधान:कांग्रेस


उमरिया। जिला कांग्रेस कमेटी ने स्थानीय स्टेशन रोड पर स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे याद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अजय सिंह ने कहा कि डॉ.अंबेडकर के योगदान से भारत को दुनिया का सबसे महान संविधान हांसिल हुआ। जिसमे हर किसी को बराबरी का हक है। इसी रास्ते पर चल कर देश ने विकास के नये आयाम हांसिल किये, परंतु भाजपा जैसे पूजीवादी तथा संकीर्ण मानसिकता वाले दल के हांथो मे कमान आते ही देश का परिदृश्य बदलने लगा है। सबसे बड़ा खतरा बाबा साहब के संविधान पर है। एक-एक करके देश की संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। सरकारी संस्थानो का उपयोग कर विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश हो रही है। लोगों को मिले अधिकारों को छीना जा रहा है।

लें लोकतंत्र बचाने का संकल्प
श्री सिंह ने कहा कि आज के दिन हम सभी लोकतंत्र व संविधान को अक्षुण्य रखने तथा इसे कमजोर करने वाली ताकतों को सबक सिखाने का संकल्प लेें। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राजेश शर्मा, ठाकुरदास सचदेव, नपा उपाध्यक्ष अमृतलाल यादव, प्रवक्ता अशोक गौंटिया, ब्लॉक अध्यक्ष शिशुपाल यादव, रघुनाथ सोनी, सेवादल अध्यक्ष संतोष सिंह, राजा भईया सिंह, सतवंत सिंह, मिथलेश राय, राजीव सिंह बघेल, मो.आजाद, अयाज खान, ओम प्रकाश सोनी, शकुंतला धुर्वे, रामायणवती कोल, रेखा सिंह, चंदू राठौर, मो. साजिद, अवधेश राय, संदीप यादव, उमेश कोल, किशोरी सिंह, खुर्रम शहजादा, सोमचंद वर्मा, भोला यादव, देवशरण विश्वकर्मा, राजेश सिंह सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेसजन उपस्थित थे।

डॉ. अंबेडकर का अपमान करती है कांग्रेस: आशुतोष  


भाजपा द्वारा जिला मुख्यालय मे संविधान के रचयिता डॉ. अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने नगर के प्रमुख स्थानो तथा मंदिरों की साफ -सफाई की। तत्पश्चात पुराने बस स्टैंड से स्टेशन रोड पर स्थापित अंबेडकर की मूर्ति तक पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान बाबा साहब का जयघोष गूंजता रहा। यहां पहुंच कर डॉ. अंबेडकर प्रतिमा पर माल्र्यापण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के जिलाध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा अंबेडकर जी का अपमान किया है। उनकी मूर्ति लगाने मे कांग्रेस को शर्म आती थी, यहां तक की लोकसभा के सभागार मे बाबा साहब की फोटो तक नहीं लगने दी गई। जब अटल जी की सरकार आई तब कहीं जाकर अंबेडकर जी का तैलचित्र लगाया गया। भाजपा ने ही उनकी जन्म स्थली से लेकर  पंचकर्णी तक विभिन्न कार्य कराये। आयोजन मे कई वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन पर आधारित स्मृतियों को याद किया। कार्यक्रम मे भाजपा के वरिष्ठ नेता मिथिलेश पयासी, दीपक छतवानी, विष्णु भारती, मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या मे पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मैकेनिक संघ ने कया माल्यार्पण


जिले के बाइक मैकेनिक संघ द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन किया गया। इस मौके पर संगठन के पदधिकारियों ने रक्तदान भी किया। कार्यक्रम मे अध्यक्ष सगीर अहमद, उपाध्यक्ष गोविंद रविदास कोसा, शोभाराम बर्मन, मुराद मोहम्मद, गोपाल यादव, दीपू बर्मन, संरक्षक संतोष विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या मे नागरिक उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *