भाजपा मण्डल चंदिया की बैठक संपन्न
बांधवभूमि न्यूज
मध्यप्रदेश
उमरिया
आगामी 6 अप्रेल को भाजपा का स्थापना दिवस एवं 14 अप्रेल को मनाये जाने वाले डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती कार्यक्रम के संबंध मे गत दिवस पार्टी के मंडल चंदिया की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक मे मंडल प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष धनुषधारी सिंह चंदेल, वरिष्ठ नेता तथा पूर्व जिला उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश द्विवेदी, रामनारायण पयासी, मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह रघुवंशी, राजू महाराज, किसान मोर्चा जिला महामंत्री राकेश यादव, भूपेंद्र द्विवेदी, विजय द्विवेदी, राजेंद्र द्विवेदी, इंद्रमणि मिश्र, धनीराम केवट, दिलीप यादव, मोले सिंह, भोलू शर्मा, हेमंत कुशवाहा, अश्वनी साहू , सुजल तिवारी, अमर राव, दुखीलाल यादव, गोविंद यादव, दिलीप विश्वकर्मा, केपी सिंह, जगन लाल ढीमर, नवीन कुशवाहा सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता मौजूद थे।

