भाजपा जिलाध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

भाजपा जिलाध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

बांधवभूमि न्यूज 

मध्यप्रदेश

उमरिया   
भाजपा के जिलाध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल का गत दिवस मानपुर मे बैंड बाजों के सांथ भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री एवं विधायक सुश्री मीना सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष मिथलेश पयासी, दीपक छतवानी समेत पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। अपने उद्बोधन मे भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने कहा कि इतना वृहद आयोजन विधायक सुश्री मीना सिंह की लोकप्रियता का प्रतीक है। उन्होने बताया कि मात्र एक दिन पहले ही यह कार्यक्रम तय हुआ इसके बावजूद यहा बड़ी तादाद मे कार्यकर्ता एकत्रित हो गये। यही कार्यकर्ता हमारी असली पूंजी हैं। श्री अग्रवाल ने संगठन के सांथ खड़े होने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता का हाथ थामने की बात कही। वहीं विधायक मीना सिंह ने विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ जिलाध्यक्ष का अभिनंदन किया। कार्यक्रम मे मंडल अध्यक्ष राममोल केवट, हरिहर चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष अनुजा पटेल, नगर परिषद मानपुर की अध्यक्ष भारती सोनी, पार्षद खुशबू गुप्ता, सुप्रिया गुप्ता, संतरा बाई, अतुल तिवारी, संतलाल चौधरी, शिवराम शुक्ला, सजन कोल, कुसुम प्रजापति, ताला सरपंच शालिहा खान आदि क्षेत्र के जनप्रतिनिधि तथा पार्टीजन सम्मिलित हुए।

Advertisements
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *