ज्वालाधाम से निकाला ऐतिहासिक जवारा जुलूस
बांधवभूमि न्यूज, हुकुम सिंह
मध्यप्रदेश
उमरिया
नौरोजाबाद। जिले के नौरोजाबाद रेलवे स्टेशन के समीपस्थ ग्राम उचेहरा मे बिराजी मां ज्वाला धाम का जवारा जुलूस बुधवार को पूरी भव्यता के साथ निकाला गया। जुलूस मे हजारों मनोकामना जवारा कलश शामिल हुए। चल समारोह का नेतृत्व मां काली कर रहीं थी। जिनका मनोहारी नृत्य जुलूस की शोभा बढ़ा रहा था। सायं करीब 4 बजे घोरछत्र नदी के तट पर जवारों का विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं का जुनून और माता महाकाली के प्रति उनकी असीम भक्ति देखते ही बनती थी। विसर्जन के दौरान बड़ी संख्या मे नौरोजाबाद, उमरिया तथा बिरसिंहपुर के पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मुस्तैदी से तैनात थे। जिसकी वजह से यह कार्यक्रम शांति और सद्भाव के सांथ संपन्न हो गया।

