चना गहाई करते समय थ्रेसर मे समाई महिला

चना गहाई करते समय थ्रेसर मे समाई महिला

अस्पताल पहुंचने से पहले ही हुई मौत, बुड़ान रामपुर मे भीषण हादसा

बांधवभूमि न्यूज, हुकुम सिंह 

मध्यप्रदेश

उमरिया
नौरोजाबाद।
स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम बुड़ान रामपुर मे मंगलवार को थ्रेसर मे फंस कर एक महिला की मौत हो गई। मृतका का नाम फूल बाई पति तम्मा बैगा 40 बताया गया है। जानकारी के मुताबिक श्रमिक फूलबाई कल सुबह कामता राठौर निवासी जरहा के थ्रेसर मे चना गहाई का कार्य कर रही थी। इसी दौरान वह लाक के सांथ मशीन मे समा गई। इस घटना मे महिला का शरीर बुरी तरह से लहुलुहान हो गया। उसका एक हांथ कट कर अलग हो चुका था। हादसे के बाद आनन-फानन मे महिला को मशीन से बाहर निकाल कर ऑटो द्वारा अस्पताल रवाना किया गया, परंतु रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई। प्रकरण की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया। पीएम के उपरांत मृतका का शव परिजनो को सौंप दिया गया है। इस मामले मे अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई है।

Advertisements
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *