खलेसर तलाब मे उतरा नगर पालिका अमला

खलेसर तलाब मे उतरा नगर पालिका अमला

जनप्रतिनिधियों संग श्रमदान के सांथ जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ

बांधवभूमि न्यूज 

मध्यप्रदेश

उमरिया 
नगर पालिका परिषद उमरिया द्वारा गत दिवस शहर के खलेसर तलाब मे सफाई एवं श्रमदान कर जलगंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ किया गया। इस पुनीत कार्य मे नपा उपाध्यक्ष अमृतलाल यादव, पार्षद अशोक गौटिया, नासिर अंसारी, संजय पांडेय, राजू कोल, राजेंद्र कोल, मुकेश सिंह, मंगल सिंह आदि जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। नगर पालिका अधिकारियों द्वारा अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ से करने के पश्चात उपाध्यक्ष श्री यादव ने अपने संबोधन मे जल संवर्धन के महत्व पर प्रकाश डाला। जबकि मुख्य नगर पालिका अधिकारी किशन सिंह ठाकुर ने नगरवासियों से जल गंगा संवर्धन के सांथ  जुडऩे की अपील की। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत हुए सफाई कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता निरीक्षक नारायण दुबे, उपयंत्री देव कुमार गुप्ता, अखिलेश सिंह, प्रशांत विश्वकर्मा, संतोष केवट, निशांत मिश्रा के सांथ अनेक लोगों ने खलेसर तलाब मे श्रमदान किया। उपयंत्री देव कुमार गुप्ता ने बताया है कि यह अभियान 30 जून तक निरंतर जारी रहेगा।

Advertisements
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *