कांग्रेस ने कराया रोजा इफ्तार

कांग्रेस ने कराया रोजा इफ्तार

बांधवभूमि न्यूज 

मध्यप्रदेश

उमरिया
पवित्र रमजान महीने की शबे कद्र पर गत दिवस कांग्रेस द्वारा नगर की जामा मस्जिद मे इफ्तार पार्टी दी गई। उक्ताशय की जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अशोक गौंटिया ने बताया कि पार्टी के रोजा इफ्तार के पूर्व मुस्लिम भाईयों ने देश मे अमन चैन और तरक्की की दुआ मांगी। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष अमृतलाल यादव, अशोक गौंटिया, संजय पाण्डेय, नासिर अंसारी, मुकेश प्रताप सिंह तथा मस्जिद के सदर मो. आजाद समेत अन्य कांग्रेसजन तथा बड़ी संख्या मे रोजेदार उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *