हरियाणा कांग्रेस के पूर्व नेता अशोक तंवर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए

नई दिल्ली। हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके कांग्रेस के पूर्व नेता अशोक तंवर आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए हैं। सिरसा लोकसभा सीट से सांसद भी रह चुके हैं। अशोक तंवर आम आदमी पार्टी में शामिल होने से पहले तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए थे। तंवर आज आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मिलकर आप में शामिल हुए। अशोक तंवर ने साल 2019 में कांग्रेस छोड़ दी थी। वह हरियाणा प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष थे। वे भारतीय युवा कांग्रेस और कांग्रेस की छात्र इकाई एनयूएसआई के अध्यक्ष पद पर भी रहे हैं। तंवर का जुड़ना आम आदमी पार्टी के लिए एक बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है, क्योंकि पार्टी 2024 में हरियाणा में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों के मद्देनजर राज्य में अपना जनाधार बढ़ाने की कोशिशों में जुटी है। पंजाब विधानसभा में ‘आप’ की शानदार जीत के बाद हरियाणा में कांग्रेस, बीजेपी और अन्य दलों के कई स्थानीय नेताओं ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी का दामन थाम लिया है।

Advertisements
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *