श्री राम मंदिर निर्माण हेतु निकली बाईक रैली
चंदिया/झल्लू तिवारी। अयोध्या मे श्री राम मंदिर निर्माण हेतु महाजनसंपर्क अभियान के तहत नगर मे विशाल बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली ने नगर के उपरांत मड़वा, मझगंवा एवं कौडिय़ा ग्रामो का भी भ्रमण किया। बाईक रैली मे शामिल लोगो ने बड़े ही उत्साह के सांथ भगवान श्रीराम के जयकारे लगाये। इस अवसर पर जिला संघ चालक कमलेश्वर प्रसाद मिश्रा, राजेश शर्मा, चंद्रप्रकाश द्विवेदी, अरविंद चतुर्वेदी, रामनारायण प्यासी, मंडल अध्यक्ष पंकज तिवारी, शिवप्रकाश द्विवेदी, गौरव वर्मा, खुल्लू शर्मा, भोलू शर्मा, शुभम तिवारी, सुजल तिवारी आदि भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

