गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में नई जनसंख्या नीति जारी होने के एक दिन बाद ही गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में महिला ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया है। डॉक्टर के मुताबिक, बच्चों का जन्म IVF (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) तकनीक से हुआ है। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।मामला नेहरुनगर स्थित यशोदा हॉस्पिटल का है। डॉक्टर शशि अरोरा और डॉक्टर सचिन दुबे के निर्देशन महिला का सफल ऑपरेशन हुआ। दोनों डॉक्टरों का दावा है कि हॉस्पिटल का यह ऐसा पहला केस है। अब जच्चा और उनके चारों बच्चे सुरक्षित हैं। चार बच्चों में एक लड़की व 3 लड़के हैं।
सोशल मीडिया में लोग पूछ रहे सवाल
उत्तर प्रदेश में रविवार को ही जनसंख्या नीति जारी हुई है। इसमें दो बच्चों का नियम बनाया गया है। इस नीति के ठीक एक दिन बाद ही गाजियाबाद में एक महिला को चार बच्चे पैदा हुए हैं। इसे लेकर सोशल मीडिया में तरह-तरह के कमेंट आ रहे हैं। ज्यादातर यूजर्स ने यही पूछा है कि इस परिवार को अब सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा अथवा नहीं। हालांकि, बताया जा रहा है कि जनसंख्या नीति में जुड़वां बच्चों के लिए विशेष छूट दी गई है।
Like this:
Like Loading...
Related
Advertisements

Advertisements
