बांधवभूमि, उमरिया
पुलिस विभाग मे सामूहिकता एवं अनुशासन बनाए रखने हेतु मुख्यालय के आदेशानुसार गत दिवस पुलिस लाइन मे जनरल परेड का आयोजन किया गया। रक्षित निरीक्षक उमरिया द्वारा परेड कमाण्ड की गई। सलामी पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सिन्हा ने ली। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा जवानो एवं अधिकारियों को चुस्त-दुरूस्त रहने के सांथ पुलिसिंग एवं कार्यप्रणाली बेहतर बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। जनरल परेड मे कुल 135 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी सम्मिलित हुये। कार्यक्रम के उपरांत एसपी श्री सिन्हा ने पुलिस लाईन आवासीय परिसर का निरीक्षण किया। सांथ ही पुलिस परिवार की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण हेतु संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिये।

