बांधवभूमि, सोनू खान
शहडोल। जिले में घने कोहरे और रफ्तार के कारण लोगों की जान जा रही है।आज सुबह शहडोल जिले के खैरहा थानां क्षेत्र के करकटी में घने कोहरे के चलते बाइक सवार हादसे के शिकार हो गए। इस हादसे में एक युवक की जान चली गई और एक गंभीर रूप से घायल है। घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार घने कोहरे के कारण बाइक सवार युवकों को ट्रक ने ठोकर मार दी। इस हादसे में एक युवक प्रीतम बिगा की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से राजू बैगा घायल हो गया। दोनों बाइक सवार बुढ़ार बाजार कर वापस अपने घर जा रहे थे तभी यह हादसा हो गया। हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त किया। घायल युवक का मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। घटना खैरहा थाना क्षेत्र के करकटी गांव की है। मामले में पुलिस जांच में जुट गई है।
![](https://i0.wp.com/bandhavbhoomi.com/wp-content/uploads/2023/07/add-achay-gupta.jpg?fit=666%2C855&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bandhavbhoomi.com/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230818-WA0000.jpg?fit=1600%2C1036&ssl=1)