राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड हेतु चयनित होने पर दी बधाई और शुभकामनायें
बांधवभूमि, उमरिया
विगत दिनो सतना जिले मे आयोजित राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड हेतु चयनित आरसी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मेधावी छात्र शिवांषु यादव को गत दिवस कलेक्टर कृष्णदेव त्रिपाठी द्वारा सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा छात्रों के अंदर वैज्ञानिक सोच विकसित करने उद्देश्य से क्लस्टर स्तरीय इंस्पायर अवार्ड विज्ञान प्रादर्र्श प्रदर्शनी का आयोजन विगत दिनो सतना मे किया गया। जिसमे रीवा और शहडोल संभाग अंतर्गत 8 जिलों के बाल वैज्ञानिक शामिल हुए। प्रदर्शनी का शुभारंभ सतना जिले के जिला शिक्षा अधिकारी नीरव दिक्षित द्वारा किया गया। जबकि निर्णायक समिति मे दिल्ली से विपिन रातुरी, सतना के डॉ. जेपी गुप्ता एवं डॉ. शिवेष प्रताप सिंह प्राध्यापक शामिल थे। इस दौरान राज्य स्तरीय प्रदर्शनी हेतु आरसी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरिया के छात्र शिवांषु यादव सहित 13 वैज्ञानिको का चयन किया गया है। प्रदर्शनी के समापन अवसर पर उपस्थित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, सतना संासद गणेश सिंह तथा अध्यक्षता कर रहे महापौर योगेश ताम्रकार ने चयनित बाल वैज्ञानिकों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हे शुभकामनायें प्रेषित कीं। इस अवसर पर मार्गदर्शी विज्ञान शिक्षक अनिल कुमार मिश्रा को भी सम्मानित किया गया। कलेक्टर कृष्णदेव त्रिपाठी ने शिवांषु यादव को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए माला पहना कर सम्मानित किया है।
![](https://i0.wp.com/bandhavbhoomi.com/wp-content/uploads/2023/07/add-achay-gupta.jpg?fit=666%2C855&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bandhavbhoomi.com/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230818-WA0000.jpg?fit=1600%2C1036&ssl=1)